Noida News : स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक के साथ साइबर ठगी

Dec 17, 2025 - 14:18
Noida News : स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड अतिरिक्त निदेशक के साथ साइबर ठगी
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर -113 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आईजीएल गैस का बिल जमा कराने के बहाने साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा उनके खाते से एक लाख 97 हजार 245 रुपए निकाल लिया। पीड़ित अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य लखनऊ से वर्ष 2007 में रिटायर्ड हुए थे। वह मौजूदा समय में सेक्टर 76 स्थित आम्रपाली सिलिकॉन सिटी में रहते हैं।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर- 113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि डाक्टर राजेश्वर कुमार वत्स ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अतिरिक्त निदेशक स्वास्थ्य विभाग लखनऊ से वर्ष 2007 में रिटायर्ड हुए थे। पीड़ित के अनुसार उनके मोबाइल फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें कहा गया कि आईजीएल गैस कंपनी का पेमेंट बकाया है। तुरंत भर दिजिए नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा। उन्होंने फोन करने वाली की बात पर विश्वास किया। पीड़ित के अनुसार झांसे में लेकर आरोपियों ने उनसे उनके डेबिट कार्ड की डिटेल ले ली तथा उनके खाते से धोखाधड़ी कर एक लाख 97 हजार 245 रूपए निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।