Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के महामाया फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दिया। इस घटना में ऑटो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर 39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News :थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर पाल उम्र 31 वर्ष ऑटो रिक्शा चलाते थे। वह बृहस्पतिवार दोपहर को अपना ऑटो रिक्शा लेकर महामाया फ्लाईओवर के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके रिक्शा में टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।