Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या

Sep 3, 2025 - 14:39
Noida News : मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Sector 49 Noida Newsथाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी ने बताया कि बरौला गांव में रहने वाले शिवा सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र 27 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों  और आसपास के लोगों की सहायता से आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।