Noida News : कांच की बोतल मारकर पत्नी ने पति का सिर फोड़ा
Noida News : डिजिटल युग मे रिश्ते कैसे तार तार हो रहे हैं इसका उदाहरण नोएडा के एक हाई-फाई सोसाइटी में देखने को मिला। मामूली बात पर पत्नी ने पति को कांच की बोतल मार कर सिर फोड़ दिया।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर- 142 के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सचिन दत्त पुत्र अशोक दत्त ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पारस टियेरा सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी रितिका शर्मा ने उनसे कुछ पैसे मांगे। उन्होंने कहा कि कमरे से जाकर ले लो। इस बात पर वह बहस करने लगी, तथा टेबल पर रखी शीशे की बोतल से उनके सिर पर वार कर दिया। इस घटना मे उन्हे गंभीर चोट आई। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी ने गंदी- गंदी गाली भी दी। उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

