Greater Noida News : इंजिनियर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी

Nov 21, 2026 - 10:02
Greater Noida News : इंजिनियर की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान चोरी
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख में एक इंजिनियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सब्जी खरीदने के लिए मार्केट में गए थे। इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर लिया।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रीतम मुखर्जी ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सुपरटेक इको विलेज सोसायटी के पास स्थित सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। उन्होंने अपनी टाटा पंच कार मार्केट में खड़ी कर दी तथा सब्जी खरीदने चले गए। जब वह वापस आए तो उन्होंने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कार में रखा हुआ लैपटॉप, नगदी ,पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।