Noida News : परिजन गए थे खाटू श्याम के कीर्तन में, युवक ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर -39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने आज तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय उसके परिजन खाटू श्याम के कीर्तन में भाग लेने गए थे।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाला अजय 23 वर्ष पुत्र नन्हे ने आज तड़के अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसने फंदा लगाने से पूर्व एक वीडियो बनाई। उन्होंने बताया कि उसके परिजन घटना के समय खाटू श्याम के कीर्तन में भाग लेने गए थे। जब परिजन लौट कर आए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उसे फंदे से उतार कर नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले बबलू (24 वर्ष) ने मानसिक तनाव के चलते आज तड़के अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

