Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन युवकों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन युवकों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि गौतम विश्वास उम्र 19 वर्ष छलेरा गांव में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। आज सुबह उन्होंने अपने घर पर अज्ञात कारण से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मोहिउद्दीन पुत्र वारिस निवासी भोला कॉलोनी उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विनय सिंह पुत्र शेर बहादुर सिंह उम्र 38 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि इकबाल पुत्र मोहसिन मूल निवासी जनपद खगड़िया बिहार उम्र 20 वर्ष थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के झट्टा गांव में रहता था। उन्होंने बताया कि आज सुबह को उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक टाटा कंपनी के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करता था। पुलिस को जांच में पता चला कि वह एक युवती से प्रेम करता था। युवती से उसका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या किया है।

