Noida News : फंदे से लटकी मिली युवती, दूसरे समुदाय के युवक के संग आई थी होटल, हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ

Jun 5, 2026 - 15:02
Noida News : फंदे से लटकी मिली युवती, दूसरे समुदाय के युवक के संग आई थी होटल, हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की पूछताछ
Symbolic Image

Noida News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के विजयनगर थाना क्षेत्र भूड़ रेलवे रोड स्थित एक होटल में ठहरी युवती ने होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवती एक दूसरे समुदाय के युवक के साथ होटल में रहने आई थी। युवती के परिजनों ने युवक पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे ने बताया कि 4 जून की रात को विजयनगर थाना क्षेत्र के एक होटल के कर्मचारियों द्वारा सूचना दी गई की एक युवती ने होटल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे से लटकी युवती के शव को नीचे उतारा। उन्होंने बताया कि मृतका रश्मि (18 वर्ष) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती ने खुदकुशी की है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के युवक (नदीम 19 वर्षी) ने उनकी बेटी को होटल में बुलाया तथा उसने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में युवती रात एक बजे के करीब अकेले ही आती हुई दिखाई पड़ी है। युवती के परिजन होटल के पास ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।