Noida News : दीपिका के ससुर पर परिजनों ने लगाई कई गंभीर आरोप, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी, परिजनों ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
Noida News : नोएडा के जलपुरा गांव में दहेज के लिए हुई दीपिका नागर की हत्या के मामले में फरार पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को घटना के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया था।वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है। डॉक्टरों ने मृतका का बिसरा प्रिजर्व किया है। ताकि इस बात की जानकारी की जा सके कि उसे कहीं जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था। दीपिका नागर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसके बाएं नथुने और मुंह से ब्लीडिंग हुई है। रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रेन के बीच और बाएं हिस्से में हेमेटोमा (बड़ी ब्लड वेसल से खून का रिसाव) था। लिवर स्पलीन और दाहिनी किडनी फट गई थी। रिपोर्ट में हाथ और जांघ पर चोटों का जिक्र है। वही दीपिका हत्याकांड की खबर सोशल मीडिया पर जोर-जोर से चल रही है। लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Deepika's Family Members : वहीं दीपिका के परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाया है। उसके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।उन्होंने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। परिजनों ने सीएम से अपनी बेटी के ससुरालियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने और शेष आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग की है। दीपिका के परिजनों का दावा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उन्होंने ससुराल वालों पर मारपीट के बाद बेटी को छत से फेंकने का आरोप लगाया। दीपिका के पिता और चाचा ने बेटी के ससुर को भूमाफिया बताया है, जिस पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
Deepika's Father : इस बारे में हमारे संवाददाता से बात करते हुए मृतका के पिता ने अपनी बेटी के ससुर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उसका ससुर एक भूमाफिया है, जिसके खिलाफ 20 से ज्यादा मामले लंबित हैं। अगर हमें इस बारे में पहले से पता होता, तो हम बेटी की शादी कभी वहां पर नहीं करते।वही मृतका के चाचा विशेष नागर ने भी कहा कि 'हमें शुरू में इस बात की जानकारी नहीं थी कि उसके ससुर ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए संपत्ति बना रखी है।'
मृतका के पिता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दीपिका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे पता चलता है कि छत से फेंकने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि घटना से पहले, उस दिन मैं उनके घर गया था। जब मैं वहां पहुंचा तो बेटी पूरी तरह ठीक थी, लेकिन वहां से आने के आधे घंटे बाद मुझे अनहोनी का फोन आया।
Deepika's Paternal Uncle : उधर मृतका के चाचा ने मेडिकल जांच का हवाला देते हुए कहा कि 'दीपिका के शरीर पर कोई फ्रैक्चर नहीं मिला है, बल्कि उसके शरीर पर बहुत सारे निशान मिले हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि उसके साथ खूब मारपीट की गई थी।' उन्होंने बताया कि 'दीपिका के पेट के पास एक बड़ी चोट भी मिली है, जो कि किसी गोली या चाकू के निशान से मिलती जुलती लग रही है। उन्होंने कहा कि उसके सिर में भी गहरे चोट का निशान है। उन्होंने कहा कि जांच कर्ताओं ने मुझे बताया कि उसके आंतरिक अंग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।
दीपिका के चाचा ने आगे कहा कि, 'यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है, उसे क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया था। ऐसे में हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हैं कि इन लोगों को दंडित करें और उनकी संपत्ति को नष्ट कर दें। उन्हें मुठभेड़ में मार दिया जाना चाहिए।' साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि वे उसे (मृतका को) पास के अस्पताल में क्यों नहीं ले गए, बल्कि किसी दूर के अस्पताल में ले गए।
Deepika's Mother : मृतका की मां सरोज ने भी दीपिका के ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि वो लोग हमारी बेटी को लगातार कार और कैश के लिए परेशान कर रहे थे। बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए मृतका की मां सरोज ने कहा, 'वह बहुत परेशान थी। मैं असहाय थी क्योंकि उसके ससुराल वालों ने उसे कभी मायके नहीं आने दिया। वे एक कार की मांग कर रहे थे। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए।'
Deepika's Sister : वही दीपिका की बहन सारिका ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले मेरी उससे बात हुई थी। बातचीत की जानकारी देते हुए सारिका ने कहा, 'मैंने रात 11 बजे उससे फोन पर बात की थी, तब उसने बताया था कि वह परेशान है। अगर उसने हमें बताया होता, तो हम उसे घर वापस ला सकते थे। बातचीत के दौरान उसने कहा था कि उसके ससुराल वाले उसे और दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।' मृतक की बहन ने आगे इस बात की आशंका जताई कि कुछ दिनों में उन्हें जमानत मिल सकती है, साथ ही कहा कि मैं उनका एनकाउंटर चाहती हूं।'
Deepika's Husband And Father-In-Law Arrested : मालूम हो कि रविवार की देर रात को हुई इस घटना के बाद दीपिका (24) के पति ऋतिक और ससुर मनोज को इकोटेक-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। साथ ही पुलिस ने दीपिका के परिजनों द्वारा उसके ससुर पर लगाए गए आरोपों की जांच करने की बात कही है। दीपिका की शादी करीब डेढ़ साल पहले जलपुरा गांव के निवासी ऋतिक से हुई थी।

