Noida News : बस ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, मौत

Jun 29, 2026 - 10:29
Noida News : बस ने मारी साइकिल सवार को टक्कर, मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बीती रात को एक साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि अजय कुमार पुत्र गहलोत चौधरी उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम गेझा बीती रात को साइकिल पर सवार होकर सलारपुर गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी एक बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मनीष पुत्र धर्मपाल उम्र 24 वर्ष मूल निवासी जनपद बुलंदशहर हाल निवासी श्याम विहार कॉलोनी कस्बा सूरजपुर बीती रात को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।