Greater Noida News : खंबे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत

Jun 29, 2026 - 10:35
Greater Noida News : खंबे पर चढ़कर बिजली का फाल्ट ठीक कर रहे संविदा कर्मी को लगा करंट, उपचार के दौरान मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना कासना क्षेत्र के लड़पुरा गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक करें एक संविदा पर कार्यरत लाइनमैन को करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। 

Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सोनू पुत्र सूरजपाल मूल निवासी जनपद अलीगढ़ थाना कासना क्षेत्र के लाडपुरा गांव में बीती रात को बिजली के खम्भे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे, तभी बैक करंट आ गया और उन्हें बिजली का करंट लग गया। वह ऊपर से नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।