Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत

Nov 14, 2026 - 10:32
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अरमान पुत्र साबिर ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद पूर्णिया बिहार के रहने वाले हैं, तथा मौजूदा समय में हल्द्वानी गांव में किराए के मकान में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार 13 नवंबर की रात को उनके पिता साबिर (45) पुत्र रफीक आलम बिरयानी की ठैली लेकर जा रहे थे तभी नवजीवन हॉस्पिटल के सामने अज्ञात वाहन चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शमशाद अली ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गेझा रोड के पास उसके भाई शमसुद्दीन (40) को बीती रात को टक्कर मार दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को शिवकुमार पंडित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नगला चरण दास गांव में रहते हैं। उनके अनुसार बीती रात को उनका बेटा सुगन पंडित (18) और भतीजा शिवानंद स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे। तभी एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। इस घटना में उनके बेटे शुभम पंडित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को उमेश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह मूल रूप से जनपद संभल के रहने वाले हैं। उनका भाई हरिओम पुत्र चंद्रपाल औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर में ठेली लगाकर अपना जीवन यापन करता था। उनके अनुसार वह अपनी ठेली लेकर बीती रात को पैदल जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अमन कुमार (21) पुत्र अमित कुमार मूल निवासी जनपद बागपत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में हिमांशु आर्य 25 वर्ष पुत्र प्रकाश राम मूल निवासी जनपद अल्मोड़ा उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।