Noida News : छठ पर्व को शकुशल कराने के लिए नोएडा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, विभिन्न जगहों से 54 गिरफ्तार

Nov 14, 2026 - 09:28
Noida News : छठ पर्व को शकुशल कराने के लिए नोएडा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, विभिन्न जगहों से 54 गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : नोएडा पुलिस ने छठ पर्व को सकुशल संपन्न करने के लिए कमर कस ली है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि इसके मद्देनजर बीती रात को अपराधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों से 54 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद किया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने आशीष कुमार पुत्र बृजेश कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने सोनू उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने देवेंद्र कुमार पुत्र सनी पाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने नासिर खान को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 90 पव्वा शराब बरामद किया है।

Police Station Ecotech 3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने प्रवेश पुत्र हसीरूद्दीन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 32 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने गौतम मेहनती को गिरफ्तार कर उसके पास से 112 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने रईस को गिरफ्तार कर उसके पास से 62 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने श्याम पाल कों गिरफ्तार कर उसके पास से 68 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने सैथल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस में 55 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रवि सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 95 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

 उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने श्यामवीर को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

 थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने इरफान को गिरफ्तार कर उसके पास से 103 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को हिरदेश मिश्रा को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है।

यह सेक्टर 142 के पास चोरी की नीयत से अवैध हथियार लेकर खड़ा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में बीती रात को थाना पुलिस ने लुरूल इस्लाम को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 31 पाउच देशी शराब बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया की बीती रात को थाना पुलिस ने अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने चाकू बरामद किया है।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि विभिन्न जगहों से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

 उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने फरहान को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

 उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने रॉबिन को कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 42 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि थाना पुलिस ने सूरज उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उसके पास से 26 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अश्वनी सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 45 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार कर एक अवैध चाकू बरामद किया है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने विभिन्न जगहों से तेरह लोगों को गिरफ्तार किया है।

 उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने अविनाश को गिरफ्तार कर 36 पव्वा, इमरान अली को गिरफ्तार कर 42 पव्वा, रुस्तम को गिरफ्तार कर 32 पव्वा, लालचंद दास को गिरफ्तार कर 42 पव्वा, गजेंद्र को गिरफ्तार कर 38 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।

 उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने आरिफ को गिरफ्तार कर उसके पास से 830 ग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि करण जाटव को गिरफ्तार कर थाना पुलिस ने 1 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस में अभिषेक को गिरफ्तार कर अवैध चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने संजीत को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने शेर सिंह को गिरफ्तार पर उसके पास से 42 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने सुनील राम को अवैध रूप से सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने मोहम्मद दानिश को गिरफ्तार कर उसके पास से 38 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने समीर को गिरफ्तार कर उसके पास से 36 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Sector 126 Noida News : थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक सोमनेश कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने जय मोदी को गिरफ्तार कर उसके पास से 41 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने गोपाल गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है।

 उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने नीरज ठाकुर को बीती रात को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने सट्टे की पर्ची बरामद की है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर इसके पास से 28 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने बीती रात को आदिल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है। 

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने यतिन सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 1 किलो गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर उसके पास से 40 पव्वा देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना पुलिस में विभिन्न जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजू को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 पाउच देशी बरामद शराब बरामद किया है।

 उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने मनोज कुमार साहनी को गिरफ्तार कर उसके पास से 95 पाऊच देशी शराब बरामद किया है।

 उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने आर्य भट्ट को गिरफ्तार कर उसके पास से 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने आफाक को गिरफ्तार कर इसके पास से 4 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी कलौदा गांव के पास से हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता है।

 

Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने मनोज साहू को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अजय पाल सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर उसके पास से 25 पाउच देशी शराब बरामद किया है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने राम लखन को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने ओमवीर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 30 पव्वा हरियाणा मार्का शराब बरामद किया है।