Ghaziabad News : दिल्ली मेरठ हाईवे पर स्कार्पियो ने मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

Nov 23, 2026 - 23:13
Ghaziabad News : दिल्ली मेरठ हाईवे पर स्कार्पियो ने मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत
Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमर्ड) पर सोमवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीनों की मौत हो गई। 

 सहायक पुलिस आयुक्त प्रिया श्रीपाल ने बताया कि बागू के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने मेरठ से दिल्ली जाने वाली लेन पर पैदल एक्सप्रेसवे पार कर रहे दंपती और उनके जवान बेटे को स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मथुरा जनपद के कोसीकलां क्षेत्र के गांव धेगांव निवासी हरलाल (55), उनकी पत्नी गुड्डो (50) और बेटा तेजवीर (21) की मौत हो गई। हादसे के स्कॉर्पियो चालक वाहन मौके पर छोडकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि हरलाल तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार नरेश कुमार के घर उनकी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी और बेटे के साथ आए थे। नरेश कुमार की बेटी प्रियंका की शादी 21 नवंबर को हई थी। सोमवार को तीनों को पलवल जाने के लिए ईएमयू ट्रेन पकडनी थी। इसके लिए वे रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकले थे।

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर से शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। जिस घर में कुछ दिन पहले शादी की खुशियां गूंज रही थीं, वहां मातम पसरा है। पलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।