Greater Noida News : एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार
Greater Noida News : एलएलबी के छात्र साजन भाटी की 6 मई की देर रात को गोली मारकर हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी मैनपाल (48 वर्ष )को आज थाना सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किया है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि यह बदमाश एलएलबी के छात्र की हत्या के मामले में वांछित था। उन्होंने बताया कि साकीपुर गांव में नाली के कचरे और कूड़ा को हटाने के लेकर हुए विवाद में साजन भाटी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अबतक मंगेश, वीर सिंह, श्रीमती वीरवती आदि को गिरफ्तार किया है।

