Noida News : विभिन्न सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत

May 19, 2026 - 13:38
Noida News : विभिन्न सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के परथला गांव के पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे राघवेंद्र पुत्र देवी प्रसाद उम्र 26 वर्ष कोई कार चालक ने टक्कर मार दिया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : वही सास की तेरहवीं में भाग लेने जा रही एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को रविंद्र कुमार पुत्र रामपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी कैलाश के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी मां की तेरहवीं में भाग लेने के लिए गाजियाबाद जा रहे थे। पीड़ित के अनुसार जीटी रोड पर एक आयशर कैंटर के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार उनकी बाइक नीचे गिर गई। कैंटर चालक मौके से भागने की नीयत से अपने कैंटर को भगाया तथा सड़क पर गिरी उसकी पत्नी को कुचल दिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का पुलिस मामले की जांच कर रही है

Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जोगेंद्र उर्फ जोगिंदर पुत्र मोहर सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी खुर्जा देहात जिला बुलंदशहर एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के ग्रीन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।