Greater Noida News : लिफ्ट लेकर दो बदमाशों ने युवक का नशीला पदार्थ सुंघाया, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटा

May 19, 2026 - 11:03
Greater Noida News : लिफ्ट लेकर दो बदमाशों ने युवक का नशीला पदार्थ सुंघाया, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन लूटा
Symbolic Image

Greater Noida News : लिफ्ट लेकर दो बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को नशीला पदार्थ सुघां दिया तथा उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन आदि लूट लिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना बिसरख पुलिस से की है।

 संजय भाटी पुत्र करम सिंह निवासी ग्राम बिसरख जलालपुर ने बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। खैरपुर गोल चक्कर के पास दो लोगों ने उन्हें हाथ दिया तथा लिफ्ट मांगा। पीड़ित के अनुसार मानवता के नाते उन्होंने दोनों को लिफ्ट दे दिया। जैसे ही वह दोनों को बैठाकर आगे चले उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुघांकर बेहोश कर दिया।

पीड़ित के अनुसार जब उन्हें होश आया तो उन्होंने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बदमाशों ने लूट लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि दोनों बदमाशों ने ही उनके साथ यह घटना की है।

इस बाबत थाना बिसरख के प्रभारी निदेशक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित संजय भाटी की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।