Noida News : चलती हुई रेनाॅल्ट ट्राइबर कार में लगी आग
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 के पास आज तड़के एक चलती हुई एक्सयूवी कार में अज्ञात कारण से आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।
CFO Noida : मुख्यदम कल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज तड़के फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि सेक्टर 63 के पास एक रेनाॅल्ट ट्राइबर कार में आग लग गई है। यह कार गौरव त्यागी चला रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों में आग पर काबू पाया। कार पूरी तरह से जल गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। घटना के समय कार चालक कार से कूद गया था। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण का पता लगाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया फायर पुलिस इसे शार्ट सर्किट से आग लगना मान रही है। इस घटना के चलते सड़क पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।

