Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने और अवैध हथियार रखने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सेक्टर 142 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 2 किलो 380 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक राहुल वर्मा ने सेक्टर 145 के पास से अजय कुमार पुत्र रामकुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 2 किलो 380 ग्राम नाजायज गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचता था। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
Noida News :
थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अमित कुमार ने अमित कुमार पुत्र रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 36 पव्वा देसी शराब बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेच रहा था। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक मोहित कुमार ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को जितेंद्र उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र 19 वर्ष है। इसके पास से पुलिस को एक अवैध चाकू मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में उपनिरीक्षक शिव भोले ने बीती रात को दीपक कुमार पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने चोरी के तीन मोबाइल फोन तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक मोहित कुमार ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को दीवान कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दुर्गा प्रसाद पुत्र हरी लाल है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी उप निरीक्षक लोकेश कुमार ने एक सूचना के आधार पर समतल फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया है। यह अवैध रूप से शराब बेच रहा था। इसके पास से 19 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। थाना बिसरख पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 470 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला उप निरीक्षक रुचि सैनी ने एक सूचना के आधार पर बीती रात को पवन कुमार पुत्र कृपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तलाशी लेने पर इसके पास से पुलिस को 470 ग्राम अवैध गांजा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी निराला स्टेट सोसाइटी के पास से हुई है।