Noida News: विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत

Feb 20, 2026 - 20:27
Noida News: विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि एक सड़क हादसे में लव कुश पुत्र सुंदरलाल निवासी कवि नगर गाजियाबाद उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 142 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Kasna Greater Noida News : थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 27 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र हुए एक सड़क हादसे में राकेश कुमार उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।