Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या

Feb 20, 2026 - 20:33
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस- 3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि भारतीय राघव पुत्री राजबहादुर राघव उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।

 Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक गोलू ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को एक आम के बाग मे पेड़ की डाल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक जनपद खीरी का रहने वाला था। उसके पिता ने दूसरी शादी की थी, जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में था। वह मौजूदा समय में ग्राम हबीबपुर में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

 

Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा-2 दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ग्राम नटो की मढैया में रहने वाले जितेंद्र नाथ पुत्र कालू नाथ उम्र 44 वर्ष ने बीती रात को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।