Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल फोन

Feb 20, 2026 - 20:39
Noida News : बाइक सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल फोन
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 49 में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 49 Noida News : थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक सुनील भारद्वाज ने बताया की बीती रात को स्वामी मेहरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 24 स्थित लोटस बुलवर्ड सोसाइटी में रहते हैं। पीड़ित के अनुसार वह अपनी सोसाइटी के सामने सेक्टर 48 के रोड पर खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 2 बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करके उनका आईफोन लूट लिया। पीड़ित के अनुसार यह घटना इतनी जल्दी हुई कि वह बदमाशों के मोटरसाइकिल का नंबर वह नोट नही कर पाए तथा उन्हें ठीक से देख भी नहीं पाए। पीड़ित के अनुसार बलपूर्वक हुई इस घटना से वह घबरा गए। पीड़ित ने कहा है कि इस तरह की घटना से क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो रहा है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों के खिलाफ तत्काल जांच कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा उनके मोबाइल फोन को बरामद किया जाए। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल फोन में उनका महत्वपूर्ण डेटा और बैंकिंग नेटवर्क का पासवर्ड है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि बदमाश उनके मोबाइल फोन का गलत इस्तेमाल कर उनके खाते से रकम निकाल सकते हैं।