Noida News : छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का आरोप
Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के छीजारसी कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता के परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की 6 माह पूर्व शादी हुई थी।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि श्रीमती पूजा पाल पत्नी अभिषेक पाल उम्र 22 वर्ष से छीजारसी कॉलोनी में रहती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर अपर पुलिस उपयुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में महिला के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
उन्होंने बताया कि महिला की 6 माह पूर्व शादी हुई थी। उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

