Noida News : ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत

May 26, 2026 - 11:19
Noida News : ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 113 क्षेत्र में स्थित एक रोड़ी- बदरपुर के गोदाम पर काम करने वाले नाबालिक ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर के नीचे वह दब गया तथा उसकी मौत हो गई ।इस मामले में उसके परिजनों ने थाना सेक्टर 113 में मुकदमा दर्ज करवाया है।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि श्रीमती गुड्डू पत्नी श्रीपाल ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 16 वर्षीय बेटा अनूप पुत्र श्रीपाल मूल निवासी जनपद बदायूं परथला गांव के पास स्थित है रोडी-बदरपुर के गोदाम पर काम करता था। वह नाबालिक था। उन्होंने बताया कि बीती रात को वह ट्रैक्टर लेकर रोडी- बदरपुर सप्लाई करने जा रहा था। महिला का आरोप है कि नाबालिग होने के बावजूद भी गोदाम के मालिक हरेंद्र पुत्र सुखे ने उसे ट्रैक्टर चलाने के लिए दिया। वह ट्रैक्टर लेकर सेक्टर 123 के हिंडन डूब क्षेत्र में जा रहा था, तभी ट्रैक्टर पलट गया तथा वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला ने हरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गौरव कुमार पुत्र नील राम उम्र 28 वर्ष थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।