Greater Noida News : किन्नर की बेवफाई से आहत होकर की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

May 26, 2026 - 12:17
Greater Noida News : किन्नर की बेवफाई से आहत होकर की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
किन्नर की बेवफाई से आहत होकर की थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने बेवफाई से आहत होकर किन्नर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।

 पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत तुगलपुर गांव में रहने वाले किन्नर मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी की हत्या की सूचना 24 मई की देर रात को पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि किन्नर चांदनी के साथ अभिषेक उर्फ मोना उर्फ मानव पुत्र चेतन सिंह निवासी जनपद अलीगढ़ रहता था। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि अभिषेक ने ही चांदनी की हत्या की है। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के समय से फरार था।

 उन्होंने बताया कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। डीसीपी ने बताया कि 26 मई को सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली की किन्नर की हत्या करने का आरोपी सेक्टर 148 मेट्रो लाइन के पास खड़ा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापेमारी की तथा आरोपी को घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख आरोपी ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अभिषेक उर्फ मानव पुत्र छतर सिंह उम्र 26 वर्ष के पैर में लगी है।

 उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी अभिषेक किन्नर चांदनी से प्रेम करता था। उसके प्रेमी के रूप में उसके साथ एक ही घर मे रहता था। इसी बीच चांदनी के किसी और व्यक्ति से भी संबंध बन गए। इस बात को लेकर अभिषेक और चांदनी के बीच झगड़ा हुआ तथा घटना वाले दिन उसने उसकी हत्या कर दी थी।