Noida News : धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

May 26, 2026 - 12:51
Noida News : धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के ऊपर तीन लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। मृतक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर -63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि बीती रात को दिलशाद नामक युवक सेक्टर 63 के पास से गुजर रहा था, तभी उसके ऊपर अमन, अंशु और एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में उसके शरीर में चाकू से कई गंभीर घाव हुए हैं। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया । उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल के भाई इरशाद की शिकायत पर पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। उन्होंने अमन अंशु और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।