Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

Sep 1, 2026 - 18:59
Noida News : लोन दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Symbolic Image

Noida News : साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राइवेट एप के माध्यम से लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर म्यूल खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर करवाने वाले गैंग के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैवाया गोयल ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर प्राइवेट ऐप से लोन लेने वाले व्यक्तियों के साथ धोखाधड़ी कर अपने निजि बैंक खाते और म्यूल खाते में धनराशि डलवाकर उनसे ठगी करने वाले आरोपी निशांत कुमार, अनीस, आदित्य कुमार, पंकज कुमार, निक्की शर्मा और शिवा शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सेक्टर 141 के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस, दो पासबुक, 810 रुपए नगद बरामद किया है। उन्होने बताया कि इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।