Noida News : निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट से चोरी करने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ मे गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Noida News : निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट से चोरी करने वाले तीन बदमाशों को थाना फेस -2 पुलिस ने आज सुबह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है।
Police Station Thana Phase 2 Noida News : पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना फेस -दो पुलिस विशेष निर्यात जोन के पास आज सुबह को बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक बोलेरो पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध होने पर पुलिस ने वाहन को रूकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि वाहन चालक वाहन को रोकने की बजाय वहां से भागने लगा। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उसे घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा देख वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई।
Police Station Phase 2 Noida News : उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बबलू उर्फ अजय निवासी जनपद भोजपुर बिहार के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इसकी उम्र 24 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इसके अन्य साथी जो की मौके से भाग गए थे उनको पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान जहर पुत्र बाबूलाल निवासी जनपद पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 32 वर्ष तथा इब्राहिम पुत्र मूसा निवासी जनपद उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट से चोरी किए हुए 22 प्रोप जैक,सैटिरिग पाइप, घटना मे प्रयुक्त बोलेरो कार, चाकू, देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया है कि यह लोग कंस्ट्रक्शन साइटों से चोरी करते हैं।