Noida News : जूता बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग

Sep 1, 2026 - 23:01
Noida News : जूता बनाने वाली कंपनी में लगी भयंकर आग
जूता बनाने वाली कंपनी में लगी आग की फोटो(लेफ्ट ) और घटना की जानकारी देते सीएफओ नोएडा (राइट )

Noida News : थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के सेक्टर 63 के जी ब्लॉक में स्थित एक जूता बनाने वाली कंपनी में मंगलवार की देर रात को भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मंगलवार की रात को दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 63 के जी- ब्लॉक में स्थित जूता बनाने की कंपनी में अज्ञात कारण से आग लग गई है। उन्होंने बताया घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में करीब ढाई घंटा लग गए।

 उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं है। सीएफओ ने बताया कि कंपनी शाम 6 बजे बंद हो गई थी। इसलिए कंपनी में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगी है।