Greater Noida News : दहेज के लिए पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sep 1, 2026 - 18:53
Greater Noida News : दहेज के लिए पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम पुलिस ने दहेज के लिए अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपी पति को आज गिरफ्तार कर लिया है।

Police Station Ecotech 1 Greater Noida News : थाना ईकोटेक -प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि 4 अप्रैल 2026 को लुक्सर गांव में रहने वाली श्रीमती गोमती ने दहेज की मांग से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मृतका का पति रंजीत उर्फ रियांश इस घटना मे वांछित चल रहा था। उन्होने बताया कि आज पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।