Greater Noida News : कृषि विभाग के अधिकारियों ने उर्वरक की दुकानों का किया निरीक्षण, चार को दिया नोटिस
Greater Noida News : किसानों को सही उर्वरक, खाद व बीज की उपलब्धता कराने के लिए कृषि विभाग ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सात दुकानों से उर्वरकों के नमूने भरे और गड़बड़ी मिलने पर चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया।
उप कृषि निदेशक की टीम ने 28 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर उर्वरक की उपलब्धता, मूल्य, वितरण एवं टैगिंग की स्थिति जांची। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया संदेह के आधार पर सात उर्वरकों के नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। चार दुकानदारों को अनियमितता बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

