Greater Noida News : यूपी रोडवेज ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, सास की मौत, दामाद घायल
Greater Noida News : अपने दामाद के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रही है एक महिला को बीती रात को यूपी रोडवेज की बस ने थाना बादलपुर क्षेत्र में टक्कर मार दिया। इस घटना में सास और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर आज सुबह को डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रीमती सोमवती उम्र 50 वर्ष अपने दामाद राजू के साथ बाइक पर सवार होकर बीती रात को जा रही थी, तभी थाना बादलपुर क्षेत्र के जीटी रोड पर एक रोडवेज की बस ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर श्रीमती सोमवती की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राजू की हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस महिला के परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

