Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सुरक्षा में लगे 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात, 12 सेक्टर में बांटा गया एक्सपो मार्ट

Sep 25, 2026 - 11:57
Noida News : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सुरक्षा में लगे 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान तैनात, 12 सेक्टर में बांटा गया एक्सपो मार्ट
Police Commissioner Gautam Buddh Nagar

Noida News : आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता की गई है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए आज बताया कि एक्सपो मार्ट में लगने वाले ट्रेड फेयर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 12 सेक्टर बनाए गए हैं। करीब 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर सेक्टर में एक एसपी स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पीएसी की बटालियन भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात की गई है। उन्होंने बताया कि एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड आदि भी मेले की सुरक्षा में लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे की सहायता से पुलिस पल-पल पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि विदेशी मेहमान आने शुरू हो गए हैं। उनकी भी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि एक्सपो मार्ट में आने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो इसके लिए यातायात डायवर्जन किया गया है।