Jewar News : अपडेट हादसा: अनियंत्रित ट्रोला डिवाइडर तोड़कर कार से टकराया, पिता-पुत्र सहित चार की मौत

Aug 31, 2026 - 09:53
Jewar News : अपडेट   हादसा: अनियंत्रित ट्रोला डिवाइडर तोड़कर कार से टकराया, पिता-पुत्र सहित चार की मौत

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अनियंत्रित ट्रोला चालक ने क्रैश बीम बैरियर तोड़ते हुए दूसरी तरफ से जा रही कार को टक्कर मार दिया। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार मे सवार पिता- पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की सहायता से कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा उन्हें अस्पताल भेजा, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

 अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि रविवार की देर रात को यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रोला दिल्ली की तरफ से आगरा की ओर जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के 36 किमी सबौता इंटरचेंज के समीप वह अनियंत्रित हो गया, तथा क्रैश बीम बैरियर को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया। वहीं आगरा से दिल्ली की तरफ आ रही बलेनो कार को टक्कर मारते हुए उसे घसीटते हुए आगे बढ़ा। इसी बीच एक मोटरसाइकिल और एक छोटा हाथी भी टकरा गए। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार चार लोग अंदर ही फंस गए। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और कटर की सहायता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया है।

 उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महाराजगंज निवासी विकास गुप्ता, डीएन पांडेय व उनके पुत्र आयुष पांडेय तथा धौलपुर राजस्थान निवासी चालक विजय सिंह निवासी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया गया।