Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो महिलाओं समेत 4 ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध हालत में मौत

Sep 25, 2026 - 12:29
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले दो महिलाओं समेत 4 ने की आत्महत्या, दो की संदिग्ध हालत में मौत
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो महिलाओं समेत चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाले एक महिला अंकिता उपाध्याय (30 वर्ष) पत्नी अमित कुमार पांडे अपने शुक्रवार सुबह को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि उसके मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Police Station Sector 39 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में भूड़ा कॉलोनी में रहने वाले युवक भारत सिंह (23) पुत्र रमेश प्रजापति ने शुक्रवार सुबह को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेक्टर 83 मे रहने वाली विनीता पत्नी धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष ने आज सुबह को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसको उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया है।

Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस -वन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सुनीता पुत्री हरिचंद मूल निवासी ग्राम दुबहड़ जनपद बलिया उम्र 17 वर्ष अपने पिता के साथ हरौला गांव में रहती थी। उन्होंने बताया कि बीती रात को उसने अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीती रात को गौर अतुल्यम सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पुलिस को सूचना दी की उनकी सोसाइटी के ए- टावर के चौदहवीं मंजिल पर रहने वाले लक्ष्य पुत्र राजेश तिवारी उम्र 25 वर्ष अपने फ्लैट की बालकनी से नीचे कूद गया है। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि युवक कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। उसने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लग रही है।

Police Station Sector 20 Noida News : थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में रहने वाली अंगिका उम्र 28 वर्ष ने अपने घर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेस- वे क्षेत्र के सेक्टर 135 में रहने वाले आसाराम शर्मा उम्र 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।