Greater Noida News : केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 21 गाड़ियों ने साढे पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

Sep 25, 2026 - 12:20
Greater Noida News : केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 21 गाड़ियों ने साढे पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में स्थित एक केमिकल की फैक्ट्री में बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि 2 बजे के करीब भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 21 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं है।

CFO Noida : मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि 25 सितंबर की रात 2 बजे के करीब थाना बादलपुर क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में स्थित धूम ऑर्गेनिक कंपनी जो की केमिकल बनाने का काम करती है इसमें भयंकर आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां तथा एसडीआरएफ की एक बटालियन मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि रात 2 बजे से सुबह 7:30 बजे तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। उन्होंने बताया कि करीब साढे पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि कूल डाउन की कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की वजह से वहां से निकलने वाला जहरीले धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ड्रम में केमिकल भरे होने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानियां हुई। केमिकल से भरे हुए ड्रम बम की तरह फट रहे थे।