Greater Noida News : शराब पीने के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Sep 9, 2025 - 13:28
Greater Noida News : शराब पीने के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
शराब पीने के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में सोमवार की देर रात को बाराही मंदिर के पास शराब पीने के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट और चाकू बाजी हुई। इस घटना में  घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार की देर रात को बाराही मंदिर के पास मदरसे वाली गली में किराए पर रहने वाले राजकुमार, प्रेमपाल, गौरव मूलनिवासी जनपद बुलंदशहर तथा उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले कमल सिंह व नेता पुत्र फकीरचंद बुलंदशहर की शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान नेता पुत्र फकीरचंद ने दूसरे पक्ष के राजकुमार पुत्र मुख्तियार सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के राजकुमार ,प्रेमपाल, गौरव आदि ने कमल सिंह व नेता के साथ मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने नेता पुत्र फकीरचंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दूसरे पक्ष के घायल राजकुमार को भी परिजनों द्वारा एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह उपचाराधीन है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त गौरव, प्रेम पाल ,वकील को हिरासत में ले लिया है।