Dadri News : ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, एक की मौत एक घायल, परिजनों ने लगाया जाम

Sep 22, 2026 - 22:40
Dadri News : ट्रक ने बाइक सवार दो छात्रों को कुचला, एक की मौत एक घायल, परिजनों ने लगाया जाम
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में मंगलवार की रात को एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों को कुचल दिया। इस घटना में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने अजायबपुर फ्लाईओवर पर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

 

पुलिस उपायुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि करण (23 वर्ष) पुत्र सतवीर तथा अनीश (23) पुत्र शमसुद्दीन एक बाइक पर सवार होकर मंगलवार की रात को अजायबपुर रेलवे स्टेशन के फ्लाई ओवर के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान करन की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मिलेगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।