Greater Noida News : स्कूटी पर सवार होकर जा रहे पति-पत्नी को थार जीप के चालक ने रौंदा, पति की मौत पत्नी घायल
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दिया। इस घटना में पति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के इटैड़ा गोल चक्कर के पास सोमवार की शाम को एक थार जीप के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी पर सवार होकर जा रहे हैं नीरज (40 वर्ष) तथा उनकी पत्नी को टक्कर मार दिया। उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख पुलिस ने थार जीप को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

