Dadri News : सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत

Sep 9, 2026 - 12:56
Dadri News : सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत
Symbolic Image

Dadri News : थाना दादरी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है।

 थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र के एनटीपीसी कट के पास बीती रात को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।