Greater Noida News : डिलीवरी बॉय के लिए सड़क में बना गड्ढा बना काल , हादसे में मौत
Greater Noida News : सड़क में बना हुआ गड्ढा एक डिलीवरी बॉय के लिए जानलेवा साबित हो गया। डिलिवरी देकर आ रहे युवक की बाइक गड्ढे की वजह से फिसल कर गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
Police Station Ecotech 1 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- प्रथम के प्रभारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि शिवम पुत्र संजीव मूलनिवासी जनपद फिरोजाबाद उम्र 24 वर्ष डिलीवरी बॉय का काम करते थे। वह मंगलवार की शाम को डिलीवरी देकर घर लौट रहे थे, तभी घरबरा गांव के पास सड़क पर गड्ढे में उनकी बाइक चली गई तथा बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

