Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में हथियारबंद बदमाशों ने इंजीनियर को जख्मी कर लूटा

May 3, 2024 - 23:15
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में हथियारबंद बदमाशों ने इंजीनियर को जख्मी कर लूटा
Greater Noida : थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के जलपुरा गांव के पास हथियारबंद बदमाशों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ मारपीट कर उनकी सोने की चेन, सोने की अंगूठी, घड़ी आदि लूट लिया। बदमाशों ने इंजीनियर को इतना पीटा की उनके नाक की हड्डी टूट गई तथा उनका जबड़ा फट गया। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई है।
 थाना ईकोटेक -3 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अतुल कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर -1 ग्रेटर नोएडा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम करते हैं। पीड़ित के अनुसार वह  1 मई की रात को अपनी कर में सवार होकर ऑफिस से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह जलपुरा गांव के पास पहुंचे उनकी कार को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने हथियार के बल पर उनकी सोने की चेन लूट ली जब उन्होंने विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट कर उनकी घड़ी और अंगूठी भी लूट ली। उन्होंने बताया कि  इस घटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नाक की हड्डी टूट गई तथा उसका जबड़ा फट गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंनेघटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। वहीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के अनुसार वह इस घटना के बाद काफी भयभीत है। उन्होंने ऑफिस जाना बंद कर दिया है।