Greater Noida News : महिलाओं की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Aug 18, 2025 - 09:47
Greater Noida News : महिलाओं की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने एक शातिर व्यक्ति को पुलिस मुठभेड़ के दौरान बीती रात को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था, तथा उनकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करस उनको ब्लैकमेल करता था। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। 

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि जलपुरा बिजलीघर के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन उसने रुकने के बजाय बाइक को तेजी से दौड़ा दी और कच्चे रास्ते की ओर भागने लगा। 

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीछा किया तो उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान गांव ईदलपुर थाना डिबाई बुलंदशहर के सोनू ( 38) वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से उसके कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा, सात कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह बाइक जनपद अलीगढ़ से चुराई थी। पुलिस जांच में आरोपी के मोबाइल में कई महिलाओं की निजी तस्वीरें मिलीं है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं का शोषण करता था। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है।