Greater Noida News : बिजली के करंट लगने से युवक की मौत
Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को उसके घर पर बिजली के करंट लग गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रमोद कुमार पुत्र नंदकिशोर शर्मा उम्र 21 वर्ष मूल निवासी जनपद बदायूं मौजूदा समय में सिगल पुलिया के पास राजेंद्र के मकान में किराए पर रहते थे। बीती रात को उन्हें बिजली का करंट लग गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

