Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर महिला पुरुष की मौत

Mar 10, 2026 - 20:42
Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर महिला पुरुष की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र में एक महिला और पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि श्रीमती नारायणा देवी पत्नी चरण सिंह उम्र 50 वर्ष बीती रात को थाना बादलपुर क्षेत्र के औद्योगिक बिहार क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में एक 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए। उन्हें गंभीर हालत इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।