Greater Noida News : सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
Greater Noida News : थाना बीटा- दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विनोद प्रसाद पुत्र राम प्रसाद स्कूटी पर सवार होकर बीटा-1 सेक्टर के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना को उन्हें गंभीर चोट आई। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।

