Noida News : क्रूज पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 6 गिरफ्तार
Noida News : क्रूज पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले 6 बदमाशों को थाना सेक्टर 113 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, चेक बुक आदि बरामद किया है।
Police Station Sector 113 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम श्रीमती मनीषा सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर -113 पुलिस ने सलीम खान पुत्र नफीस उम्र 25 वर्ष, शोएब खान पुत्र नसरुद्दीन उम्र 25 वर्ष, रितिका पुत्री राजीव गुप्ता उम्र 19 वर्ष, मंशा अब्बासी पुत्री इकबाल अहमद उम्र 24 वर्ष, फातिमा पुत्री गुलाम उम्र 19 वर्ष, खुशी उर्फ खुशबू पुत्री सकुर खान उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने सात मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 5 की बोर्ड, 5 सीपीयू, 4 माउस, एक राउटर, दो नकली मोहरे, चेक बुक, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे, तथा उन्हें क्रूज पर और विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए की ठगी कर लेते थे। इन बदमाशों ने सैकड़ो बेरोजगार लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है।

