Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या

Aug 27, 2026 - 10:18
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले चार लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।

Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले पंकज सिंह पुत्र सहदेव सिंह उम्र 40 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से जनपद गिरिडीह झारखंड के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि सविता कुमारी पत्नी लव कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम दयानतपुर ने अपने घर पर बीती रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षा सांई पुत्री कुंवर पाल उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नंद वाटिका में रहने वाले अंकित (33) पुत्र भगवान सिंह ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।