Dadri News : तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 18 बाइक बरामद
Dadri News : थाना दादरी पुलिस में आज सुबह को 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास ही पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए 18 मोटरसाइकिल आदि बरामद किया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर उप निरीक्षक तेजवीर सिंह ने कलुआ पुत्र लियाकत, नितिन पंडित पुत्र प्रेमचंद, अनमोल भारती पुत्र विजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने एनसीआर की विभिन्न लोगों से चोरी की हुई 18 मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी कोट चौकी के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के पास जंगल में छुपाकर रखी थी। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों में एनसीआर में वाहन चोरी की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।

