Noida News : राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिंन्हा का निधन
Noida News : पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आरके सिन्हा का आज नोएडा के सेक्टर 92 स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर नोएडा शहर के कई बड़े नेता समाजसेवी उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। आज उन्हें नोएडा से हवाई मार्ग के द्वारा पटना ले जाया जा रहा है। वहां पर उनके गृह जनपद आरा मे उनका अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।
पूर्व राज्यसभा सांसद रत्ना सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2025 के जनवरी माह में ब्रेन स्ट्रोक से ग्रसित हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। वहां से उपचार करवाने के बाद वह अपने नोएडा के सेक्टर 92 स्थित घर पर रहने आ गए थे। उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग द्वारा पटना ले जाया जा रहा है। वहां से उनके पार्थिव शरीर को आरा के उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल शनिवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

